Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsChambaजनजातीय उपमंडल भरमौर के खडामुख होली मार्ग पर निर्माणाधीन सिन्यूर पुल हुआ...

जनजातीय उपमंडल भरमौर के खडामुख होली मार्ग पर निर्माणाधीन सिन्यूर पुल हुआ ध्वस्त

चंबा-अमृत पाल सिंह

भरमौर होली मार्ग में सिन्यूर को जोड़ने वाली सड़क पर निर्माणाधीन पुल जोकि लैंडस्लाइड के कारण गिर गया। भरमौर के विधायक डॉक्टर जनक राज ने इसकी पुष्टि की हैं।
जानकारी के अनुसार आसपास के गांव को जोड़ने के लिए लकड़ी का पुल मौजूद है। लेकिन पुल पुराना होने कर कारण नया लोहे का पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन आज सुबह लैंडस्लाइड के कारण एक बड़ी चट्टान पुल के ऊपर गिर गई जिस कारण यह निर्माणाधीन पुल नीचे गिर गया।
भरमौर के विधायक डॉ जनक राज ने बताया कि लगभग 5 करोड़ की लागत से बनने वाला यह पुल लगभग बनकर तैयार हो गया था लेकिन आज सुबह लैंडस्लाइड के कारण यह निर्माणाधीन पुल टूट गया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को वहां जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular