हल्द्वानी-गोविन्द रावत

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हल्द्वानी गौलापार हेलीपैड पर आगमन हुआ। इस अवसर पर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान दीपा दरम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नैनीताल जनपद सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचेगा।


