देहरादून-गोविन्द रावत

पीएमजीएसवाई राज्य अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट एवं कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर जनपद बागेश्वर और कपकोट विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी साझा की।
इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आधारभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा भी रखी।बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।


