Sunday, May 31, 2026
HomeRajnitiधर्मशाला में आईपीएल मुकाबलों से हिमाचल की अर्थव्यवस्था को मिली नई गति

धर्मशाला में आईपीएल मुकाबलों से हिमाचल की अर्थव्यवस्था को मिली नई गति

जागो! दौलतपुर/ब्यूरो रिपोर्ट

पूर्व जिला पार्षद एवं भाजपा नेता सुशील कालिया ने धर्मशाला में सफलतापूर्वक आयोजित आईपीएल 2026 मुकाबलों को हिमाचल प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर तथा आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन मुकाबलों ने न केवल हिमाचल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार देने का कार्य किया है।
सुशील कालिया ने कहा कि धर्मशाला, कांगड़ा, मैक्लोडगंज, पालमपुर और आसपास के क्षेत्रों में आईपीएल मैचों के दौरान होटल, होम-स्टे, टैक्सी, रेस्टोरेंट, हस्तशिल्प, परिवहन और पर्यटन कारोबार में अभूतपूर्व बढ़ोतरी दर्ज की गई। हजारों क्रिकेट प्रेमियों के आगमन से स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिला है। जबकि आई पी एल मैच देखने के लिए पंजाब से आने वाले सैकड़ों दर्शक गगरेट, मुबारिकपुर, भरवाई, देहरा सहित अन्य गाँवों में सड़क के किनारे छोटी दुकानों से खरीददारी, चाय की दुकानों एवम ढावो से खाद्य पदार्थ लेकर राजस्व को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने छोटे पहाड़ी राज्य में क्रिकेट और स्पोर्ट्स टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। सुशील कालिया ने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व और अरुण धूमल के प्रयासों से धर्मशाला आज विश्व के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में अपनी अलग पहचान बना चुका है।सुशील कालिया ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में धर्मशाला में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular