Saturday, June 13, 2026
HomeHImachal NewsKangraहारने वाली प्रत्याशी ने मतगणना में अनियमितताओं का लगाया आरोप

हारने वाली प्रत्याशी ने मतगणना में अनियमितताओं का लगाया आरोप

हारने वाली उम्मीदवार ने मतगणना में धांधली के आरोप लगाए हैं। इस दावे के बाद वोटों की दोबारा गिनती की मांग तेज हो गई है।

जागो!कांगड़ा,राकेश कुमार

सुलह (कांगड़ा)। विकास खंड भवारना के तहत मनसिंबल वार्ड के पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य पद की मतगणना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव में शुरुआती गणना में विजेता घोषित होने वाली प्रत्याशी मनीषा देवी ने पुनर्मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को उन्होंने समर्थकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।जानकारी के अनुसार मनसिंबल से मनीषा देवी और रंजू बाला बीडीसी सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में थीं। रविवार को भवारना स्कूल में हुई मतगणना के दौरान कुल 1456 मतों में से मनीषा देवी को 731 और रंजू बाला को 725 मत मिले। इससे मनीषा देवी को 6 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया।आरोप है कि परिणाम घोषित होने के बाद दूसरी प्रत्याशी रंजू बाला ने पुनर्मतगणना की मांग की। मनीषा देवी का कहना है कि पुनर्मतगणना की प्रक्रिया के दौरान मतगणना कर्मियों ने करीब 3 घंटे का समय लिया और रात करीब 10:30 बजे परिणाम बदला हुआ मिला, जिसमें रंजू बाला को 19 वोटों से विजेता बता दिया गया।मनीषा ने आरोप लगाया है कि इन तीन घंटों के भीतर ही मतगणना में बड़ा फेरबदल हुआ है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पर भी उनकी बात न सुनने का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओपी यादव ने कहा कि उन्होंने बीडीओ भवारना से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular