Saturday, June 13, 2026
HomeHImachal Newsधर्मशालादलाई लामा को धर्मशाला स्थित आवास पर प्रदान किया गया ग्रैमी पुरस्कार

दलाई लामा को धर्मशाला स्थित आवास पर प्रदान किया गया ग्रैमी पुरस्कार

धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जागो!धर्मशाला,राकेश कुमार

धर्मशाला में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु 14वें दलाई लामा को प्रतिष्ठित ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके आधिकारिक कार्यालय में विश्व प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने अपने बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ सौंपा।तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को बुधवार को यहां उनके आवास पर सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान द्वारा औपचारिक रूप से ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया।

दलाई लामा (तेनज़िन ग्यात्सो) ने अपने स्पोकन-वर्ड एल्बम ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज़ होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ ऑडियो बुक, नैरेटर और कहानी कहने की रिकॉर्डिंग’ श्रेणी में अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।90 वर्षीय दलाई लामा के इस स्पोकन-वर्ड एल्बम में उनकी शिक्षाओं को जाने-माने कलाकारों के संगीत के साथ पिरोया गया है, जिसका उद्देश्य वैश्विक दर्शकों तक शांति और करुणा का संदेश पहुंचाना है।इस एल्बम में दलाई लामा की शांति, करुणा, सजगता और वैश्विक उत्तरदायित्व से जुड़ी शिक्षाओं को संगीत की धुनों के साथ प्रस्तुत किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular