Monday, July 13, 2026
HomeHImachal NewsUnaपीपलू मेले के उपलक्ष्य एवं निर्जला एकादशी पर कुटलैहड़ भाजपा ने लगाई...

पीपलू मेले के उपलक्ष्य एवं निर्जला एकादशी पर कुटलैहड़ भाजपा ने लगाई मीठे जल की छबील

आने वाले राहगीरों को बांटे फल, हलवा और चने,
पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने स्वयं संभाली जनसेवा की कमान, बुजुर्गों व सेवादारों का किया सम्मान

दैनिक जागो वर्ल्ड ! बंगाणा, जोगिंदर देव आर्य

कुटलैहड़ के ऐतिहासिक पीपलू मेले एवं निर्जला एकादशी एवं जिला स्तरीय पीपलू मेले के उपलक्ष्य पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा बंगाणा बस स्टैंड पर मीठे एवं ठंडे जल की छबील लगाकर श्रद्धालुओं, यात्रियों और राहगीरों की सेवा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने किया। इस दौरान आने-जाने वाले हजारों लोगों को मीठा एवं ठंडा जल पिलाने के साथ-साथ फल, हलवा और चने का भी वितरण किया गया। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने स्वयं छबील स्थल पर खड़े होकर लोगों को प्रसाद और मीठा जल वितरित किया। उन्होंने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, दान और मानवता का संदेश देता है। प्यासे व्यक्ति को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है

और इसी भावना के साथ भाजपा कार्यकर्ता हर वर्ष पीपलू मेले के अवसर पर इस सेवा कार्य का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है और ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को मजबूत करते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों, वाहन चालकों, स्थानीय लोगों तथा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक मीठा जल और प्रसाद वितरित किया गया।

भीषण गर्मी के बीच ठंडे जल की छबील लोगों के लिए राहत का कारण बनी और लोगों ने भाजपा मंडल के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने छबील में सेवा दे रहे सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों और सेवादारों का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सेवा की यह परंपरा भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और श्रद्धाभाव से राहगीरों को जल एवं प्रसाद वितरित किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक और सामाजिक वातावरण बना रहा तथा लोगों ने निर्जला एकादशी के इस सेवा कार्य को पुण्य कार्य बताते हुए आयोजकों की प्रशंसा की। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने अंत में कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी सदैव अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा, सामाजिक सहयोग और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों के बीच सेवा का यह अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक कृष्ण पाल शर्मा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ कार्यालय सचिव राजेंद्र ठाकुर महामंत्री नरेश कुमार अभय सिंग राणा सूरम सिंह राज कुमार शर्मा श्याम चंदेल संजीव डडवाल विनीत कुमार राजेश कुमार सुशील रिंकू उपप्रधान अजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular