Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharमुजफ्फरपुर, अब यूटीएस हॉल से मिलेगी ट्रेन की हर जानकारी

मुजफ्फरपुर, अब यूटीएस हॉल से मिलेगी ट्रेन की हर जानकारी

दैनिक जागो वर्ल्ड मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पूछताछ काउंटर प्लेटफॉर्म 1 से यूटीएस हॉल में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह बदलाव पुनर्विकास कार्य का हिस्सा है।

मुजफ्फरपुर जंक्शन के विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्य के तहत रविवार की रात यात्रियों से जुड़ी एक बड़ी व्यवस्था बदलने जा रही है।प्ले टफार्म संख्या-1 पर वर्षों से संचालित हो रहा पूछताछ (इंक्वायरी) काउंटर अब यूटीएस हॉल में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।हालांकि इस बदलाव के दौरान करीब आधे घंटे तक पूछताछ सेवा और ट्रेनों की उद्घोषणा पूरी तरह बंद रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से इस दौरान संयम बरतने और नई व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है।अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात 12 बजे के बाद प्लेटफार्म संख्या-1 स्थित पुराने इंक्वायरी काउंटर की जगह यूटीएस हॉल में बने नए काउंटर से ट्रेनों की उद्घोषणा और पूछताछ संबंधी सभी सेवाएं संचालित होंगी। इससे पुनर्विकास कार्य में तेजी आएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दूसरा पूछताछ काउंटर कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग (सीटीबी) में भी संचालित होगा। इसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यूटीएस हॉल स्थित मुख्य इंक्वायरी सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे दोनों स्थानों से यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी और अन्य पूछताछ संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।काउंटर शिफ्टिंग और तकनीकी कार्य के कारण रविवार रात 11:30 बजे से 12 बजे तक करीब 30 मिनट के लिए पूछताछ सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान जंक्शन पर ट्रेनों की उद्घोषणा भी नहीं होगी। रेलवे ने यह समय इसलिए चुना है ताकि अधिकांश ट्रेनों के गुजर जाने के बाद कार्य पूरा हो सके और यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular