Wednesday, October 21, 2026
HomeNation WiseDelhiदिल्ली में नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग का बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,...

दिल्ली में नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग का बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा

दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग के सक्रिय सदस्य सविंदर उर्फ बाबा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ और अलीपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग के सक्रिय सदस्य सविंदर उर्फ बाबा उर्फ पागल (36) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना पर जीटीके रोड से हिरनकी पुश्ता रोड के पास जाल बिछाया गया था। पुलिस ने जैसे ही आरोपित को रुकने का इशारा किया, उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपित के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। इस दौरान एसआई विशाल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगने से उनकी जान बच गई

घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। घायल आरोपित को पहले राजा हरिश्चंद्र अस्पताल और बाद में एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक पिस्तौल, 7.65 एमएम के तीन जिंदा कारतूस, तीन खोखे तथा 9 एमएम के दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, सविंदर पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular