दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में कुल 37 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वास्तुविद सहायक, संपत्ति प्रबंधक और माइक्रोबायोलाजिस्ट पदों के लिए 3 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न विभागों में कुल 37 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन मांगे हैं। आयोग ने वास्तुविद सहायक परीक्षा-2026, संपत्ति प्रबंधक परीक्षा-2026 और माइक्रोबायोलाजिस्ट परीक्षा-2026 का संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। पात्र अभ्यर्थी तीन सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ परीक्षा शुल्क भी जमा कर सकेंगे।वास्तुविद सहायक के 14 पद, संपत्ति प्रबंधक के 11 पद तथा माइक्रोबायोलाजिस्ट के 12 पद भरे जाएंगे। इन तीनों भर्तियों के माध्यम से कुल 37 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी 10 सितंबर तक संशोधन कर सकेंगे। इसी तिथि तक शुल्क संबंधी समस्याओं का समाधान भी कराया जा सकेगा।

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना एक जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
