Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseMaharashtraमहाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, कचरे के डिब्बे से...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, कचरे के डिब्बे से निकाले थे प्रश्न पत्र

दैनिक जागो वर्ल्ड महाराष्ट्र

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने प्रिंटिंग प्रेस के कचरे के डिब्बे से खराब प्रश्न-पत्र चुराए और उन्हें जूतों में छिपाकर बाहर निकाला।

महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने प्रिंटिंग प्रेस के कचरे से डिब्बे से खराब कॉपियां चुराईं और उन्हें अपने जूतों के अंदर छिपाकर ले गए।प्रिंटिंग प्रेस से खराब कॉपियां चुराने के बाद आरोपियों ने उन कॉपियों रैकेट के कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता को सौंप दिया अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद बताया कि प्रिंटिंग प्रेस के अंदर जिन प्रश्न-पत्रों में छपाई की मामूली कमियां या स्याही के निशान होते थे, उन्हें डिस्पोजल बॉक्स में फेंक दिया जाता था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि डिस्पोजल एरिया में ठीक तरह से निगरानी नहीं थी, जिससे दो कर्मचारियों को कथित तौर पर वो खराब कॉपियां नष्ट होने से पहले ही निकालने का मौका मिल गया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रिंटिंग प्रेस में करीब 20 साल से काम कर रहे बाबूलाल कुशवाहा ने प्रिंटिंग प्रोसेस के दौरान डिस्पोजल बॉक्स से प्रश्न-पत्र की खराब कॉपियां चुराईं।बाबूलाल कुशवाहा ने उन कॉपियों को एक अस्थायी कर्मचारी की मदद से जूतों के सोल के नीचे छिपाया और उन्हें परिसर से बाहर निकाला।भिवंडी पुलिस ने 26 जून को पेपर लीक मामले में FIR दर्ज की थी। पेपर लीक रैकेट का पर्दाफाश TET 2026 परीक्षा से एक दिन पहले हुआ थाइस मामले में भिवंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली का एक गिरोह यहां टीईटी प्रश्न पत्र 1.5 करोड़ रुपये में बेचने आया है। इस मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular