Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार उपचुनाव नतीजों पर सीएम सुक्खू की प्रतिक्रिया, कहा- हिमाचल में भी...

बिहार उपचुनाव नतीजों पर सीएम सुक्खू की प्रतिक्रिया, कहा- हिमाचल में भी कांग्रेस को होगा फायदा

दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बिहार उपचुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है, इसे राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश बताया। उन्होंने कहा कि इन परिणामों का लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बिहार उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश है। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष जुड़े थे, वहां जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका मानना है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बदलने के बाद वहां पार्टी का राजनीतिक ग्राफ गिरना शुरू हो गया है।उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि बिहार उपचुनाव के परिणामों का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। उनका स्पष्ट इशारा था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को फायदा मिलेगा। 

 

युवाओं के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब युवाओं को कोई नीति गलत लगती है तो वे अपनी आवाज उठाते हैं और यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular