Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharबिहार उपचुनाव नतीजों का हिमाचल में भी दिखेगा असर', CM सुक्खू की...

बिहार उपचुनाव नतीजों का हिमाचल में भी दिखेगा असर’, CM सुक्खू की प्रतिक्रिया, कहा- कांग्रेस को होगा फायदा

दैनिक जागो वर्ल्ड बिहार

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 से दसवीं और बारहवीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में होंगी, जबकि नया शैक्षणिक सत्र जनवरी से शुरू होगा।

हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 से दसवीं और बारहवीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर में करवाई जाएंगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नया शैक्षणिक सत्र जनवरी से शुरू करने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 738 बंद स्कूल भवनों को अन्य विभागों को शीघ्र हस्तांतरित करने, विद्यालय निरीक्षण प्रणाली को ऑनलाइन और फोटो-वीडियो आधारित बनाने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एसएसए के 13 करोड़ रुपये से रिवॉल्विंग फंड स्थापित करने का फैसला लिया गया।हिमाचल प्रदेश में दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए शिक्षा विभाग प्रभावी कार्ययोजना तैयार करेगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से कम है, वहां संबंधित जिला उपनिदेशक स्वयं निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण रिपोर्ट में कमियों और सुधार के सुझावों के आधार पर निदेशालय राज्य स्तरीय कार्ययोजना तैयार करेगा।

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 के खराब परीक्षा परिणाम से जुड़े 123 मामलों में विभागीय कार्रवाई जारी है। शिक्षा मंत्री ने लंबित पदोन्नति मामलों का समयबद्ध निपटारा करने और विद्यालयों में रोजगारोन्मुखी व स्किल आधारित पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए।विकास कार्यों की समीक्षा में बताया गया कि समग्र शिक्षा और पीडीएनए के तहत 82.37 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इनमें 580 कार्य पूरे हो चुके हैं, 285 निर्माणाधीन हैं, जबकि 152 कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। समेज में आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल के निर्माण में देरी पर शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन के भीतर संयुक्त निरीक्षण कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के नए स्पोर्ट्स वेब पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया। पोर्टल के माध्यम से खेल प्रतियोगिताओं, स्पोर्ट्स हास्टलों, खिलाड़ियों के डिजिटल डाटाबेस, आनलाइन प्रमाणपत्र, लाइव प्रसारण और खेल गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी की सुविधा उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular