Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseHaryanaहरियाणा: बारिश से दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे बना दरिया, नए बस स्टैंड के पास...

हरियाणा: बारिश से दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे बना दरिया, नए बस स्टैंड के पास 5 KM तक लंबा जाम

दैनिक जागो वर्ल्ड हरियाणा

हरियाणा: बारिश से दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे बना दरिया

तेज बारिश के कारण पानीपत में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर भारी जलभराव हो गया, जिससे नए बस स्टैंड के पास 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बिगाड़ दी। नए बस स्टैंड के पास हाईवे पर भारी जलभराव होने से करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हाईवे पर कई जगह पानी इतना भर गया कि कारों, बाइक और ई-रिक्शा के पहिए पानी में डूब गए। कई दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही बंद हो गए, जिन्हें चालकों और राहगीरों ने धक्का लगाकर बाहर निकाला।जलभराव के कारण वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी दफ्तर से लौट रहे लोगों, स्कूल वाहनों और लंबी दूरी के यात्रियों को उठानी पड़ी। कई कारें भी पानी में फंस गईं, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश के दौरान हाईवे पर पानी की तेज धार बहती रही और वाहन चालकों को काफी सावधानी के साथ सफर करना पड़ा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नए बस स्टैंड के पास हर बारिश में जलभराव की समस्या बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका है। जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में ही हाईवे तालाब जैसा नजर आने लगता है। पुलिस कर्मी लगातार भारी वाहनों को पानी से दूर करते नजर आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular