Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल में भारी बारिश का कहर: सिरमौर की कटासन खड्ड में आई...

हिमाचल में भारी बारिश का कहर: सिरमौर की कटासन खड्ड में आई बाढ़ में बच्चों समेत 25 लोग फंसे, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू

दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में भारी बारिश से जलमूसा खड्ड में फंसे 25 लोगों को पुलिस और होमगार्ड ने तीन घंटे के अभियान के बाद सुरक्षित बचाया। इस बचाव कार्य में चार गुज्जर परिवारों के सदस्य शामिल थे।

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कटासन के समीप जलमूसा खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से चार गुज्जर परिवारों के 25 लोग नदी के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीमों ने करीब तीन घंटे तक चले जोखिम भरे रेस्क्यू अभियान के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बड़ा हादसा टाल दिया।नाहन पुलिस के अनुसार मंगलवार को भूपेंद्र कुमार ने थाना सदर नाहन में सूचना दी कि कटासन के पास जलमूसा खड्ड में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया है और चार गुज्जर परिवारों के करीब 25 लोग बीच धारा में फंस गए हैं। सूचना मिलते ही थाना सदर नाहन के प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम और तहसीलदार पांवटा साहिब भी घटनास्थल पर पहुंचे

बेहतर समन्वय के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी तत्काल बुलाकर स्टैंड बाई पर रखा गया। पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जवानों ने जलस्तर कम होने का इंतजार किया और मौका मिलते ही अपनी जान जोखिम में डालकर एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।होमगार्ड और पुलिस के जवानों ने अदम्य साहस और तत्परता का परिचय देते हुए अपने स्तर पर ही बचाव कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। बचाए गए लोगों में छह माह की मासूम बच्ची से लेकर 45 वर्ष तक के पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें गामी (40), भुरा (45), अम्बो (35), जाफर (39), सदम (18), शमशाद (17), मन्जुर (36), सेफ (28), लयाक्त (27), बिनु (25), हाजरा (37), हुरन (40), आशु (20), खतीजा (11), सुहाना (15), जतुन (12), इरशाद (5), दिलशाद (6), ईरशाद (3), शबीना (डेढ़ वर्ष), इकरा (6 माह), जाफर (10), अब्दुल (15), नानकी (45) तथा एक अन्य सदस्य शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular