Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal Newsहिमाचल में ड्यूटी के बाद लापता पटवारी खाई में गिरी कार में...

हिमाचल में ड्यूटी के बाद लापता पटवारी खाई में गिरी कार में मृत मिला, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

दैनिक जागो वर्ल्ड हिमाचल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक पटवारी प्रदीप कुमार की कार हादसे में मौत हो गई। सरकारी ड्यूटी के बाद घर लौटते समय उनकी कार खाई में गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक पटवारी की कार हादसे में मौत हो गई। 44 वर्षीय पटवारी प्रदीप कुमार रक्कड़ थाना क्षेत्र के तहत मनियाला-चंबा खास हलके में तैनात था। सरकारी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपनी कार में निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज की। तलाशी अभियान के दौरान उनकी कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी मिली। कार की जांच करने पर प्रदीप कुमार मृत पाए गए

प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैमृतक प्रदीप कुमार सेहरी गांव के निवासी थे और वर्तमान में मनियाला-चंबा खास क्षेत्र में पटवारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके असामयिक निधन से राजस्व विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular