दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मेटा को सपा नेता सलीम इकबाल शेरवानी पर अतीक अहमद को गैंगस्टर बनाने का आरोप लगाने वाले AI-जनरेटेड वीडियो को 36 घंटे में हटाने का आदेश दिया है।

सपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी को इलाहाबाद में अतीक अहमद को गैंगस्टर बनने में मदद करने का आरोप लगाने वाले एआई सृजित वीडियाे को हटाने का दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश दिया है।अदालत ने कहा कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा को जन चौपाल पोस्ट द्वारा फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो को हटाना होगा।

अदालत ने जन चौपाल पोस्ट और एक अन्य इंटरनेट मीडिया अकाउंट को भी अगले आदेश तक इन वीडियो को प्रकाशित करने पर रोक लगा दी। अदालत ने यह भी मेटा को उक्त यूआरएल को 36 घंटे में हटाने का आदेश दिया।सलीम अहमद शेरवानी उत्तर प्रदेश से पांच बार सांसद रहे हैं और उन्होंने 1996 से 1997 तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री और उसके बाद 1998 तक विदेश राज्य मंत्री के रूप में काम किया।
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
