Monday, September 7, 2026
HomeLatest Newsलुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलाया गया ‘सरप्राइज टिकट चेकिंग’ अभियान, पकड़े गए...

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलाया गया ‘सरप्राइज टिकट चेकिंग’ अभियान, पकड़े गए 100 यात्री; 95 हजार रुपये की वसूली

दैनिक जागो वर्ल्ड लुधियाना

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में 100 से अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए और ₹95,000 का राजस्व वसूला गया।

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नियंत्रण हेतु सरप्राइज टिकट चेकिंग के अंतर्गत एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।इस अभियान के दौरान 100 से अधिक यात्री बिना टिकट पाए गए, जिनको वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। बिना टिकट यात्रियों से 95 हजार का रेल राजस्व वसूला गया। इस अभियान में 10 टिकट चेकिंग स्टाफ एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की संयुक्त टीम ने भाग लिया।

सरप्राइज टिकट चेकिंग’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक यात्री को उचित वैध टिकट लेकर यात्रा करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना है। इस अभियान के माध्यम से रेलवे द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। साथ ही, यात्रियों में जिम्मेदार यात्री बनने की भावना को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि उन्हें सुरक्षित और बेहतर रेल यात्रा अनुभूति मिल सके।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर सम्बन्धित श्रेणी के कोच में ही यात्रा करें। यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular