दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली-NCR

Weather Updates: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इस बारिश के कारण दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में जलभराव होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2-3 दिनों से बारिश का दौर जारी है। आज शनिवार सुबह से भी रुक-रुकर बारिश हो रही है। वहीं, दोपहर के बाद से राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में झमाझम बारिश हो रही है।

बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में फिर से जलभराव का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही तेज बारिश के चलते हाईवे व दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद की सड़कों पर वाहन रेंगने लगे हैं
