Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandUttarakhand Weather Update: रविवार से करवट लेगा मौसम, मानसून के तेवर फिर...

Uttarakhand Weather Update: रविवार से करवट लेगा मौसम, मानसून के तेवर फिर तल्ख होने के आसार

दैनिक जागो वर्ल्ड Uttarakhand

IMD Alert on Uttarakhand Weather: मौसम विभाग ने 10 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।जागरण संवाददाता, देहरादून। मानसून के तेवर फिर तल्ख होने वाले हैं। मौसम विभाग ने सोमवार 10 अगस्त को देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत तेज वर्षा होने की आशंका जताई गई है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है

वहीं शनिवार शाम देहरादून और टिहरी गढ़वाल में मौसम को लेकर अगले तीन घंटे बेहद संवेदनशील रहने वाले हैं। देहरादून में तेज बारिश हुई।मौसम विभाग ने 08 अगस्त को दोपहर 3:03 बजे से शाम 6:03 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दोनों जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज से बहुत तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताई गई है।चेतावनी के अनुसार देहरादून के करणपुर, मसूरी, खलंगा तथा टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी, सकलाना, रेंज, अल्मास और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से बिजली कड़कने और आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान आवागमन प्रभावित होने और स्थानीय स्तर पर अचानक जलभराव जैसी स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।मौसम विभाग के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है।वहीं राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।कल रविवार को भी बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट है। देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।अगस्त को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। 12 अगस्त को भी देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में भारी वर्षा का दौर जारी रह सकता है।प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के दौरान भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों के आसपास न जाने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular