दैनिक जागो वर्ल्ड कर्नाटक

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गोवा जा रही छात्रों से भरी एक टूरिस्ट बस के अनियंत्रित होकर पलटने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 3 नर्सिंग छात्रों की मौत हो गई।यह हादसा रात करीब 10:30 बजे का बताया जा रहा है, बस में कुल 49 छात्र, दो टीचिंग स्टाफ और एक नॉन-टीचिंग स्टाफ सवार थे। हादसे के वक्त ज्यादातर लोग सो रहे थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बस की खिड़कियां तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।एक छात्रा ने बताया कि हम सभी हम गोवा जा रहे थे। अचानक हमें बस के टकराने का एहसास हुआ और सब चिल्लाने लगे। कुछ लोग आए, बस की खिड़कियां तोड़ीं और हमें बाहर निकलने में मदद की।
