Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseDelhiआगरा में 2000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया, जलेसर से आए थे...

आगरा में 2000 लीटर मिलावटी दूध नष्ट कराया, जलेसर से आए थे दो टैंकर; पनीर और दही के भी लिए नमूने

दैनिक जागो वर्ल्ड आगरा

आगरा में एफएसडीए टीम ने जलेसर से आ रहे लगभग 2000 लीटर मिलावटी दूध को नष्ट किया, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी। टीम ने दूधियों और डेयरी केंद्रों से दही-पनीर सहित कई नमूने भी लिए।जलेसर से शहर में दूध की सप्लाई के लिए आ रहे दो टैंकरों को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने एमजी रोड पर पकड़ लिया। दूध में गंदगी और कोल्ड चेन मेंटेन न होने पर एक लाख रुपये से अधिक कीमत का 1996 लीटर दूध नष्ट कराने के साथ ही नमूने लिए हैं।वहीं, मैक्स और बाइक से दूध लेकर आ रहे दूधियों पर भी कार्रवाई की गई, दूध के नमूने लिए गए। डेरी से दही और पनीर के नमूने लिए गए हैं। एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य महेंद्र सिंह ने बताया कि एमजी रोड पर टीम ने मैक्स पिकअप टैंकर को जांच के लिए रोका। जलेसर से एक हजार लीटर मिश्रित दूध को शहर में सप्लाई के लिए लाया गया था, दूध में गंदगी और कोल्ड चेन भी मेंटेन नहीं हो रही थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular