दैनिक जागो वर्ल्ड भागलपुर

Vikramshila Bridge पर प्रस्तावित कार्य के कारण आवागमन प्रभावित होने की आशंका पर जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है। उन्होंने पुल बंद करने से पहले मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है, क्योंकि इससे व्यापार और जनजीवन प्रभावित होगा।विक्रमशिला सेतु पर प्रस्तावित कार्य के कारण आने वाले दिनों में आवागमन प्रभावित होने की आशंका को लेकर जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है।पूर्व सांसद अनिल यादव के तिनटंगा दियारा स्थित अपने आवास पर विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पूर्व मुखिया, सरपंच, पूर्व सरपंच और वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं और संभावित परिस्थितियों पर गंभीरता से चर्चा की गई।बैठक में कहा गया कि विक्रमशिला सेतु केवल भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला पुल नहीं, बल्कि पूरे उत्तरी बिहार के आवागमन और व्यापार-व्यवसाय की महत्वपूर्ण जीवनरेखा है।लंबे समय तक पुल पर आवागमन प्रभावित होने से भागलपुर, नवगछिया समेत उत्तरी बिहार के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसका असर व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ने की आशंका है।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अगले दो-तीन महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। एक ओर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है, वहीं दूसरी ओर पर्व-त्योहारों का दौर शुरू होने वाला है। ऐसे समय में आवागमन बाधित होने से लोगों को घर, बाजार, अस्पताल, स्कूल-कालेज और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में कठिनाई होगी।
