Wednesday, October 21, 2026
HomeNation Wiseजम्मू में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले पतंगों का क्रेज, बारिश के...

जम्मू में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले पतंगों का क्रेज, बारिश के बीच पतंगों की डोर संभाल रहे बच्चे, बाजार गुलजार

दैनिक जागो वर्ल्ड जम्मू

जम्मू में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले पतंगों की मांग बढ़ गई है, जिससे बाजार सज गए हैं और कारीगर रंग-बिरंगी पतंगें बनाने में व्यस्त हैं। बारिश के बावजूद बच्चों और युवाओं में पतंगबाजी का उत्साह बरकरार है, और दुकानदारों को अगले सप्ताह से बिक्री में तेजी की उम्मीद है।म्मू में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के पर्व पर पतंगबाजी की पुरानी और लोकप्रिय परंपरा रही है। त्योहारों के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में पतंगों और मांझे की दुकानें सजने लगी हैं और कारीगर भी विभिन्न आकार और डिजाइन की रंग-बिरंगी पतंगें तैयार करने में जुटे हुए हैं।दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह से पतंगों की बिक्री में तेजी आएगी और त्योहारों के दौरान बाजार में अच्छी रौनक देखने को मिलेगी।जम्मू में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के अवसर पर आसमान में रंग-बिरंगी पतंगों का नजारा देखने को मिलता है। बच्चों और युवाओं में पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह रहता है। हालांकि इस बार मौसम का मिजाज बीच-बीच में बदल रहा है। जम्मू में रुक-रुककर बारिश होने के कारण पतंगबाजी प्रभावित हो रही है लेकिन इसके बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular