Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseMaharashtraमहाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा रद, एग्जाम से दो दिन पहले लीक हुआ...

महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा रद, एग्जाम से दो दिन पहले लीक हुआ था पेपर; नए डेट पर जल्द मिलेगी अपडेट

दैनिक जागो वर्ल्ड महाराष्ट्र

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग में निकली ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B भर्ती परीक्षा को रद कर दिया गया है। दरअसल ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B भर्ती परीक्षा महाराष्ट्र में 22 मार्च, 2026 को आयोजित कराई गई थी। ऐसे में उम्मीदवारों ने ईमेल के जरिये आयोग को शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि परीक्षा से महज दो दिन पहले यानी 20 मार्च को कुछ छात्रों के पास प्रश्न-पत्र और उसके सवाल पहले से पहुंच गए थे। साथ ही प्रश्न-पत्र को सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ उम्मीदवारों तक भेजा जा रहे था।महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर एवं ग्रुप-B भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 मार्च, 2026 किया गया था। लेकिन कुछ उम्मीदवारों और जनप्रतिनिधियों ने ईमेल के जरिये 22 से 26 जुलाई के बीच आयोग को शिकायत दर्ज की। उम्मीदवारों द्वारा यह दावा किया गया है परीक्षा से दो दिन पहले 20 मार्च को प्रश्न-पत्र और सवाल छात्रों को भेजे जा रहे थे।शिकायतों को मध्यनजर रखते हुए आयोग की ओर से 27 जुलाई को मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने पूरे मामले की जांच शुरू की और अपनी रिपोर्ट पेश की। क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि एक उम्मीदवार को पेपर सेट मिला था और उस उम्मीदवार को इसका फायदा भी मिला।

RELATED ARTICLES

Most Popular