Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseHaryanaअभय सिंह चौटाला के समधी के करिबियों को धमकी: काला राणा गैंग...

अभय सिंह चौटाला के समधी के करिबियों को धमकी: काला राणा गैंग ने ऑडियो जारी कर कहा- ‘अब 50 गोलियां मारी जाएंगी’

दैनिक जागो वर्ल्ड !

यमुनानगर में हरभजन सिंह हत्याकांड के बाद काला राणा गिरोह से जुड़े शुभम पंडित के नाम से एक धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ है।कारोबारी एवं ट्रांसपोर्टर हरभजन सिंह हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर अब तीन मिनट का धमकी भरा वीडियो वायरल हुआ है।

 वीडियो में बदमाश शुभम पंडित के नाम से इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह का साथ देने वालों को धमकी दी गई है। वीडियो में बेहद अश्लील और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।इसमें कहा गया है कि जो भी पूर्व विधायक का साथ देगा, उसका यही अंजाम होगा और इस बार 50 गोलियां मारी जाएंगी। वो पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला के समधी है। हालांकि पुलिस ने अभी वीडियो की पुष्टि नहीं की है। दैनिक जागरण भी इस ओडियो की पुष्टि नहीं करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular