Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshझांसी में बेतवा नदी में नाव पलटी: मछली पकड़ने गए दो भाई...

झांसी में बेतवा नदी में नाव पलटी: मछली पकड़ने गए दो भाई बहे, सर्च ऑपरेशन जारी

दैनिक जागो वर्ल्ड!

झांसी के बरुआसागर में बेतवा नदी में मछली पकड़ने गए दो सगे भाई नाव पलटने से तेज धारा में बह गए। पुलिस और गोताखोरों द्वारा उनकी तलाश जारी है, लेकिन नदी का तेज बहाव बचाव कार्य में बाधा डाल रहा है।बरुआसागर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बेतवा नदी में मछली पकड़ने गए दो सगे भाई नाव पलटने के बाद तेज धारा में बह गए। दोनों युवक अच्छे तैराक बताए जा रहे हैं, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि वे पानी से बाहर नहीं निकल सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों के साथ फ्लड कम्पनी की मदद से दोनों की तलाश प्रारम्भ कर दी गई।

समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

RELATED ARTICLES

Most Popular