दैनिक जागो वर्ल्ड !

जमशेदपुर में टाटा स्टील के रिकॉर्ड बोनस समझौते के बाद, अब अन्य प्रमुख कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स, टाटा कमिंस और जुस्को के कर्मचारियों को भी अच्छे बोनस की उम्मीद है।लौहनगरी जमशेदपुर में त्योहारी सीजन की आहट के साथ ही बोनस का माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। टाटा स्टील और उसकी अनुषंगी इकाइयों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 315 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड बोनस समझौते पर मुहर लगने के बाद, अब शहर की अन्य प्रमुख औद्योगिक कंपनियों के कर्मचारियों की नजरें भी अपनी-अपनी यूनियनों पर टिक गई हैं।टाटा स्टील की तर्ज पर उसकी सहायक और प्रमुख ऑटोमोबाइल व इंजीनियरिंग कंपनियों ने भी बीते वित्तीय वर्ष में बेहतर उत्पादन कर मुनाफा अर्जित किया है।

प्रॉफिट शेयरिंग बोनस फार्मूले के तहत कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलना तय माना जा रहा है। ऐसे में इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा से दुर्गा पूजा के बीच कर्मचारियों के खातों में बड़ी राशि ट्रांसफर होने की संभावना है।
जमशेदपुर की कंपनियों में पिछले वर्ष का बोनस और 2026 की उम्मीदें:
1. टाटा मोटर्स
- 2025 का आंकड़ा: कुल बोनस 12.3%, औसतन 50,160 रुपये, अधिकतम 75,223 रुपये, बाइ-सिक्स कर्मचारियों को 15,048 रुपये मिले थे।
- 2026 से उम्मीदें: कमर्शियल और पैसेंजर व्हीकल्स के डिमर्जर के बाद यह पहला बोनस समझौता है। रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन को देखते हुए इस बार अधिकतम बोनस 80,000 रुपये के पार जाने की मजबूत उम्मीद है। 2025 का आंकड़ा: कुल बोनस 19.5%, अधिकतम 1,30,241 रुपये और न्यूनतम 64,312 रुपये।
- 2026 से उम्मीदें: एनुअल बिजनेस प्लान के तहत लगातार तीसरे साल लक्ष्य हासिल किया गया है। कर्मचारियों को लगातार तीसरी बार हैट्रिक बनाते हुए 20 प्रतिशत बोनस मिलने की उम्मीद है।
- 3. टाटा ब्लूस्कोप (अब टाटा कलर्स)
- 2025 का आंकड़ा: कुल बोनस 19%, अधिकतम 95,102 रुपये और न्यूनतम 35,114 रुपये।
- 2026 से उम्मीदें: नए वेतन समझौते के बाद कर्मचारियों की बेसिक में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। इस बार पिछले साल के 19 फीसदी के मुकाबले बेहतर बोनस मिलने की संभावना है।
- 4. टीआरएफ(TRF)
- 2025 का आंकड़ा: कुल बोनस 15.59%, अधिकतम 1,09,647 रुपये और न्यूनतम 35,500 रुपये।
- 2026 से उम्मीदें: कंपनी घाटे से पूरी तरह से उबर चुकी है। बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के दम पर इस वर्ष 16 से 17 प्रतिशत तक बोनस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
- 5. टाटा पिगमेंट्स
- 2025 का आंकड़ा: कुल बोनस 17.44%, अधिकतम 71,069 रुपये और न्यूनतम 56,058 रुपये।
- 2026 से उम्मीदें: जल्द वार्ता शुरू होगी। बीते वित्तीय वर्ष के शानदार उत्पादन के आधार पर इस बार 18 प्रतिशत से अधिक बोनस की संभावना है।
- 6. टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (जुस्को)
- 2025 का आंकड़ा: कुल बोनस 18.5%, अधिकतम 3,42,100 रुपये और न्यूनतम 38,500 रुपये।
- 2026 से उम्मीदें: वेतन समझौता 1 जनवरी 2025 से लंबित है, लेकिन निर्धारित बोनस फार्मूले के तहत कर्मचारियों को पिछले वर्ष के समान ही अच्छे बोनस की उम्मीद है।टिमकेन इंडिया और टीएसडीपीएलTSDPL (2025): कुल बोनस 17.2%, अधिकतम 1,20,125 रुपये और न्यूनतम 40,102 रुपये।टिमकेन इंडिया (2025): 17% बोनस, अधिकतम 1.50 लाख रुपये और न्यूनतम 95,000 रुपये। बेहतर वेतन समझौते और उत्पादन लक्ष्य हासिल होने से इस बार भी कर्मचारियों को बड़े बोनस का इंतजार है।
