Tuesday, September 8, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshवाराणसी में आभूषण कंपनी के कर्मियों ने हड़प लिए 500 ग्राम सोने...

वाराणसी में आभूषण कंपनी के कर्मियों ने हड़प लिए 500 ग्राम सोने के सिक्के, पांच कर्मचार‍ियों पर केस दर्ज

दैनिक जागो वर्ल्ड !वाराणसी

वाराणसी में एक नामचीन आभूषण कंपनी के पांच कर्मचारियों ने 500 ग्राम सोने के सिक्के और 7.65 लाख रुपये का गबन किया। फ्रेंचाइजी फर्म के अधिष्ठाता ने सिगरा थाने में बिजनेस मैनेजर समेत पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। नामचीन आभूषण कंपनी के पांच कर्मचारियों ने 500 ग्राम सोने के सिक्के व 7.65 लाख रुपये हड़प लिए। कंपनी ने कारोबार के लिए अपने फ्रेंचाइजी फर्म काशी मधुरम के पास कारोबार के लिए सोने के सिक्के भेजे थे। कारोबार के बाद रुपये की वापसी नहीं होने पर जांच में 82 लाख रुपये के सोने के सिक्के व 7.65 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया।

सनसनीखेज घटना की भनक पर फ्रेंजाइजी लेने वाले सती चौराहा स्थित मेसर्स काशी मधुरम के अधिष्ठाता रितेश कुमार बूबना ने सिगरा थाना में आभूषण कंपनी के बिजनेस मैनेजर, कैशियर समेत पांच आरोपित कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। सिगरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र ने बताया कि नीचीबाग निवासी रितेश कुमार नामचीन आभूषण कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने संग डेजिग्नेटेड पार्टनर (नामित भागीदार) हैं। कंपनी ने कारोबार के लिए 500 ग्राम सोने के सिक्के कारोबार के लिए भेजे तो उसके की एरिया बिजनेस मैनेजर राजकुमार ने रिसीव किया था। इस सोने के बदले कंपनी को कोई रकम नहीं मिली तो बीते 18 अगस्त को आडिट में गबन की बात सामने आई।

RELATED ARTICLES

Most Popular