रिपोर्ट- भगवान सिंह पौड़ी

सोमवार सुबह गांव के पास भालू ने एक युवक पर हमला कर दिया। भालू युवक को झाड़ियों की ओर खींच ले गया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया।
हमले में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर विकासदीप ने बताया कि युवक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत पूरी तरह से सामान्य है। एहतियात के तौर पर युवक का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है।वहीं स्थानीय ग्रामीण विनोद धनुषी ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही गुलदार और भालू की दहशत बनी हुई है। इस संबंध में वन विभाग को पहले भी कई बार सूचना दी गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कई दिनों से भालू की आवाजाही क्षेत्र में बनी हुई थी और अब इस हमले से लोगों में डर और बढ़ गया है।ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। अनिल सिंह गर्ब्याल, अपर का कहना की जहां कहीं पर भी ऐसी घटना घट रही है वहां पर जिलाधिकारी के महोदय वन विभाग को शक्ति निर्देश दे दिए गए हैं जिलाधिकारी।

