दैनिक जागो वर्ल्ड !फर्रुखाबाद

गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर बढ़ने से फर्रुखाबाद जिले के 103 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 80 से अधिक गांवों में पानी भर गया है। गंगा का जलस्तर मंगलवार को 5 सेंटीमीटर बढ़कर समुद्र तल से 137.10 मीटर ऊंचाई पर स्थित खतरे के निशान से पांच सेमी ऊपर 137.15 मीटर पर पहुंच गया है।केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक नरौरा बांध से गंगा में 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे गंगा का जलस्तर और बढ़ेगा। रामगंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर 136.95 मीटर ऊंचाई पर पहुंच गया है।

रामगंगा चेतावनी बिंदु 136.60 से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। खोह, हरेली, रामनगर बैराज से रामगंगा मे 16660 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे रामगंगा के जलस्तर में भी और वृद्धि होगी। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से जिले में 103 से अधिक गांवों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।
