दैनिक जागो वर्ल्ड !

देवरिया और गोरखपुर में ग्रामीण आवागमन व जलनिकासी सुधारने के लिए 24 लघु सेतुओं के निर्माण को मंजूरी मिली है।ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन ने राज्य योजना (ग्रामीण) के तहत देवरिया और गोरखपुर में 24 लघु सेतुओं के निर्माण को मंजूरी दी है।

इन परियोजनाओं पर कुल 29 करोड़ 77 लाख 53 हजार रुपये खर्च होंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ 95 लाख 54 हजार रुपये अवमुक्त किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग विभिन्न संपर्क मार्गों पर पुराने और क्षतिग्रस्त लघु सेतुओं के स्थान पर नए सेतु, पुलिया और बाक्स कल्वर्ट का निर्माण कराएगा।देवरिया में स्वीकृत 10 परियोजनाओं की कुल लागत करीब 13 करोड़ 73 लाख रुपये है। इनके लिए चालू वित्तीय वर्ष में करीब दो करोड़ 74 लाख 67 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।देवरिया में इन स्थानों पर बनेंगे सेतुनरसिंहडाड़-चक्कीमुसादोही के बीच जमुआर नाले पर बाक्स कल्वर्ट, भलुअनी में मुसैला-भागलपुर मार्ग से लखना संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर बॉक्स कल्वर्ट, बेलही-उधोपुर संपर्क मार्ग पर केरही नाले में क्षतिग्रस्त लघु सेतु के स्थान पर बॉक्स कल्वर्ट, पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।
