दैनिक जागो वर्ल्ड !कानपुर

कानपुर में ओम चौराहे के पास एक कारोबारी अमित कुमार की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। शराबियों द्वारा सार्वजनिक रूप से पेशाब करने से रोकने पर हुए विवाद में यह घटना हुई, दो दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

नवीन नगर निवासी रुद्र प्रताप सिंह के अनुसार उनके 47 वर्षीय पिता अमित कुमार कारोबारी थे और काकादेव में प्रेम ऐड नाम से दुकान चलाते थे। शनिवार देर रात वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी ओम चौराहे के पास कुछ युवक शराब के नशे में खड़े थे। आरोप है कि इनमें से एक युवक बीच सड़क पर पेशाब करने लगा।
