Monday, September 21, 2026
HomeNation WiseHaryanaहरियाणा में शिक्षकों के प्रमोशन में अब भारी पड़ेगी लापरवाही, DEEO की...

हरियाणा में शिक्षकों के प्रमोशन में अब भारी पड़ेगी लापरवाही, DEEO की तय होगी जवाबदेही

दैनिक जागो वर्ल्ड !हरियाणा

हरियाणा शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।हरियाणा में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने जिलास्तर के अधिकारियों पर शिकंजा कस दिया है।

अब पात्र शिक्षक का नाम पदोन्नति से छूटने या प्रक्रिया में चूक होने पर संबंधित जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। विभाग ने लंबित मामलों को निपटाने के लिए जिलों को महज तीन दिन का समय दिया है।निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मनिता मलिक की ओर से जारी पत्र में जेबीटी/सीएंडवी शिक्षकों के टीजीटी म्यूजिक, आर्ट और फिजिकल एजुकेशन के पदों पर पदोन्नति से जुड़े सभी लंबित पात्र मामलों की सूचना मांगी गई है। साथ ही अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई पात्र शिक्षक प्रक्रिया से बाहर न रह जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular