दैनिक जागो वर्ल्ड !

केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाली हेली सेवा के 30 सितंबर तक के सभी 9000 टिकट बुक हो गए हैं।राज्य ब्यूरो, देहरादून। केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से शुरू होने वाली हेली सेवाओं के दृष्टिगत 30 सितंबर तक के सभी नौ हजार टिकट बुक हो गए हैं। अब अगली बुकिंग की तिथि उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) जल्द घोषित करेगा।

केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इस सिलसिले में डीजीसीए की टीम रुद्रप्रयाग के सिरसी, फाटा व गुप्तकाशी में बने हेलीपैड का निरीक्षण कर चुकी है।यूकाडा ने हेली टिकटों की बुकिंग सोमवार से शुरू की थी। मंगलवार सुबह तक सभी आनलाइन टिकट बुक हो चुके थे। सीईओ यूकाडा प्रतीक जैन ने बताया कि 30 सितंबर के बाद की हेली टिकटों की बुकिंग की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
