Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseRajasthanRajasthan Pre DElEd 2026: राजस्थान बीएसटीसी 3rd अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, इस डेट...

Rajasthan Pre DElEd 2026: राजस्थान बीएसटीसी 3rd अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, इस डेट तक संस्थान में लेना होगा प्रवेश

दैनिक जागो वर्ल्ड राजस्थान

VMOU की ओर से राजस्थान प्री-डीएलएड एडमिशन के लिए 3rd अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन छात्रों को सीट आवंटित हुई है उनको निर्धारित तिथि में एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से प्री डीएलएड (BSTC) राउंड 3 काउंसिलिंग के लिए अलॉटमेंट सूची जारी कर दी गई है। छात्र अपना अलॉटमेंट रिजल्ट वीएमओयू की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं।जिन छात्रों को तीसरे चरण में सीट आवंटित हुई है अब उनको 14 अगस्त तक 13555 रुपये (अगर पूर्व में फीस जमा नहीं की है) जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ई- मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा किया जा सकता है। इसके बाद 17 अगस्त तक छात्रों को कॉलेज में रिपोर्ट कर एडमिशन प्राप्त करना होगा।

कार्यक्रमडेट्स
तृतीय अलॉटमेंट सूची जारी होने की तिथि04 अगस्त 2026
तृतीय चरण की अलॉटमेंट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुल्क (रू. 13555/) की ऑनलाइन (ई-मित्र / नेट बैंकिंग / डेबिट / क्रेडिट कार्ड / यूपीआई द्वारा) ऑनलाइन भुगतान तिथि (पूर्व में नहीं जमा करने की स्थिति में)04 2026 से 14 अगस्त 2026 तक
अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आवंटित अध्यापक शिक्षा संस्थान में रिपोर्टिंग करना04 2026 से 17 अगस्त 2026 तक
शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रवेशित अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं दस्तावेजों के सत्यापन को अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन सत्यापित करना04 2026 से 17 अगस्त 2026 तक
संस्था द्वारा प्रमाणीकरण उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं के लॉगिन से प्रोविशनल प्रवेश स्लिप प्राप्त करना04 2026 से 18 अगस्त 2026 तक

राजस्थान बीएसटीसी 3rd राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

होम पेज पर Check Admission Status (Provisional Admission Slip) पर क्लिक करें।

अब अलॉटमेंट रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप चेक कर सकते हैं कि आपको कहां सीट आवंटित हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular