दैनिक जागो वर्ल्ड दिल्ली

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, पुलिस जांच में जुटी है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा कलछीना के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कावड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, तीनों कांवड़िए हरियाणा के झज्जर जिले से हरिद्वार के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। एक्सप्रेसवे पर कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

दिल्ली मेरठ के अलावा गंगनहर पटरी मार्ग भी आस्था के रंग में रंगने लगा हैं। पटरी मार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़िये पदयात्रा करते हुए दिखाई दिये। अनुमान के अनुसार दिन भर में पांच हजार से अधिक कांवड़िये पटरी मार्ग से होकर गुजरे। श्रावण माह की महाशिवरात्री पर महादेव का जलाभिषेक करने लिए श्रद्धालु कांंवड़ लेकर पदयात्रा कर रहे हैं।दिल्ली-मेरठ मार्ग के अलावा गंगनहर पटरी मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। राजस्थान ,हरियाणा व दिल्ली की ओर जाने वाले कांवड़िये गंगनहर पटरी से होते हुए पाइपलाइन होते हुए लोनी से होकर दिल्ली में प्रवेश कर जाते है। मंगलवार को सुबह से शाम तक पांच हजार से अधिक कांवड़िये गंगनहर पटरी से होकर गुजरे।
