Wednesday, October 21, 2026
HomeHImachal NewsUnaआर्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री आनंदपुर साहिब के शैक्षणिक भ्रमण...

आर्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री आनंदपुर साहिब के शैक्षणिक भ्रमण में जाना इतिहास और संस्कृति का महत्व

दैनिक जागो वर्ल्ड !बंगाणा

आर्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री आनंदपुर साहिब के शैक्षणिक भ्रमण में जाना इतिहास और संस्कृति का महत्वविरासत-ए-खालसा सहित धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण,बंगाणा। आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की ओर से वीरवार को विद्यार्थियों के लिए श्री आनंदपुर साहिब का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना रहा।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने श्री आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा का अवलोकन किया। यहां उन्होंने सिख इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। संग्रहालय में प्रदर्शित कलाकृतियों, चित्रों और दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए विद्यार्थियों को इतिहास को करीब से समझने का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने ब्रह्मोती मंदिर, महाकाल मंदिर और बनोड़े मंदिर के भी दर्शन किए तथा इन धार्मिक स्थलों के महत्व के बारे में जानकारी हासिल की।

स्कूल के प्रबंधक जोगिंद्र देव आर्य ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को इतिहास और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस भ्रमण पर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि विद्यार्थियों ने भ्रमण के दौरान क्या सीखा और कौन-कौन सी नई जानकारियां हासिल कीं। यह पहल शैक्षणिक भ्रमण को केवल मनोरंजन तक सीमित न रखकर ज्ञानवर्धक और शिक्षाप्रद बनाने की दिशा में एक नया आयाम जोड़ेगी।

भ्रमण प्रभारी सीमा शर्मा, नीना धीमान और रीना ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का अवलोकन किया। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि करने के साथ-साथ उनमें अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान, जिज्ञासा और जागरूकता विकसित करने में सहायक होते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular