दैनिक जागो वर्ल्ड !थानाकलां

थानाकलां स्कूल में अनुशासनहीनता पर कड़ा संज्ञान लेगी विद्यालय प्रबंधन समिति, विद्यार्थियों के मोबाइल लाने पर प्रतिबंधदसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का प्रस्ताव पारित, नशा मुक्ति और नकल के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक होंगे विद्यार्थीबंगाणा, जोगिंद्र देव आर्य। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की। बैठक में विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि कोई भी विद्यार्थी मोबाइल फोन लेकर विद्यालय नहीं आएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यार्थियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों से सहयोग की अपील की गई। दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने, खेल मैदान के उचित रखरखाव और आगामी वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और नकल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।समिति ने विद्यालय परिसर के आसपास दोपहर तीन बजे के बाद अनुशासनहीनता करने वाले बाहरी व्यक्तियों के मामलों को भी गंभीरता से लेने का निर्णय लिया। ऐसे मामलों में ग्राम पंचायत और विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित और अनुशासित बना रहे।बैठक में समिति के उपाध्यक्ष राज कुमार, ग्राम पंचायत थानाकलां के प्रधान राजपाल शर्मा, वार्ड सदस्य सविता देवी, ग्राम पंचायत ककराना की प्रधान मधुबाला, उपप्रधान शशिपाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान के नेतृत्व में विद्यालय में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र चौहान ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
