Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttarakhandउत्तराखंड में बारिश का कहर, कार्बेट में उफनाया नाला; पांच जिप्सियों में...

उत्तराखंड में बारिश का कहर, कार्बेट में उफनाया नाला; पांच जिप्सियों में 20 पर्यटक फंसे

दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तराखंड

मंगलवार शाम कार्बेट पार्क में बरसाती नाला उफनने से पांच जिप्सियों में सवार 20 पर्यटक खारा गेट के पास तीन घंटे तक फंसे रहे।

जागरण संवाददाता, रामनगर। कार्बेट पार्क से सफारी कर लौट रहे पर्यटक जंगल में खारा गेट के समीप तीन घंटे तक बरसाती नाले में फंस गए। रात नौ बजे पानी का बहाव कम होने के बाद पर्यटकों को रेस्क्यू कर जंगल से बाहर निकाला गया।जिप्सियों में तीन विदेशी समेत 20 पर्यटक सवार थे। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बुधवार सुबह की पाली में ढेला व झिरना पर्यटन जोन में जंगल सफारी बंद रहीमंगलवार को शाम की पाली में पर्यटक ढेला व झिरना पर्यटन जोन में जंगल सफारी के लिए गए थे। शाम पांच बजे के करीब बारिश होने से जंगल में शांत दिख रहे नाले उफान पर आ गए। खारा क्षेत्र में नाला भी अपने उफान पर था। इससे शाम साढ़े छह बजे जंगल से बाहर आ रही पर्यटकों की पांच जिप्सियां खारा गेट से आगे नाले की वजह से पार नहीं हो पाई

वन कर्मियों ने तत्काल सूचना अधिकारियों को दी। वनाधिकारियों ने वन कर्मियों को सख्त निर्देेश दिए कि पर्यटकों, गाइड व चालकों की सुरक्षा को देखते हुए किसी भी जिप्सी को जबरन नाला पार न करने दिया जाए।सूचना पर तत्काल वन दरोगा नवीन पपनै दस वन कर्मियों की टीम, टैक्टर ट्राली, दो सरकारी वाहनों व जिप्सियों को खींचने के लिए टोचन के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन पानी का बहाव काफी ज्यादा था। रात नौ बजे पानी का बहाव कम हुआ तो टैक्टर के सहारे से जिप्सियों को नाला पार कराया गया।इसके अलावा छह बजे से पहले तीन जिप्सियों के पर्यटक खारा क्षेत्र स्थित नाले को पार कर बाहर निकले तो वह भी रात नौ बजे तक ढेला नाले में बहाव होने की वजह से रास्ते में ही फंसे रहे। बहाव कम होने पर करीब साढ़े नौ बजे रामनगर पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular