ऊना के इंदिरा स्टेडियम में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर पुरुष और महिला वर्ग की सीनियर स्टेट डिस्ट्रिक्ट हॉकी चैंपियनशिप का आज आगाज हुआ है यह चैंपियनशिप 26 से 29 मार्च तक चलेगी इसमें प्रदेश भर की कुल 14 टीमे भाग ले रही है जिसमें 9 टीमे लड़कों की और 5 टीमें लड़कियों की शामिल है आज इस हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया मुख्यतिथि द्वारा खिलाड़ियों से हैंडशेक करने के बाद मैच का शुभारंभ करवाया गया मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यतिथि ने जानकारी देते हुए बताया की हर साल यह खेल प्रतियोगिता करवाई जाती है इस साल भी 15वीं सीनियर मैन वूमेन हॉकी खेल प्रतियोगिता करवाई जा रही है उन्होंने कहा की इस प्रतियोगिता के जरिए नेशनल हॉकी टीम के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगाl
