Tuesday, April 14, 2026
HomeBreaking Newsराष्ट्र स्तरीय होली मेला सुजानपुर में सूर्य किरण एयर शो के पहले...

राष्ट्र स्तरीय होली मेला सुजानपुर में सूर्य किरण एयर शो के पहले दिन नौ जेट विमानों ने आसमान में लगभग 22 मिनट तक कर्तव्य दिखाए

राष्ट्र स्तरीय होली मेला सुजानपुर में 25 और 26 मार्च को होने वाले सूर्य किरण एयर शो के पहले दिन नौ जेट विमानों ने आसमान में लगभग 22 मिनट तक कर्तव्य दिखाए।आज के इस शो में मुख्य अतिथि के रूप में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने की शिरकत की उनके साथ साथ तमाम प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा । आपको बता दे कि जेट विमानों ने आसमान में शानदार करतब दिखाकर लोगों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। इस शो को लेकर सैनिक स्कूल प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर रखी थी
वायुसेना की ओर से रिचा जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम 2025 से यहां एयर शो करवाने का प्रयास कर रहे आज हमें इसमें सफलता प्राप्त हुई है।और उम्मीद जताते हैं कि कल भी अगर मौसम साफ रहा तो 22 मिनट का एयर शो सुजानपुर की धरती के आसमान में किया जायगा। वहीं स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज हमें बड़ी खुशी हो रही है कि इस भव्य एयर शो सुजानपुर के आसमान में हुआ । उन्होंने सैनिक स्कूल सुजानपुर सैनिक ,स्थानीय निवासियों को इस एयर शो पे बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने में बहुत ही महत्वपूर्ण रहते है।और कहीं न कही देश भक्ति को भावना मन में जागृत होती है

RELATED ARTICLES

Most Popular