Tuesday, April 14, 2026
HomeBreaking Newsश्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: अमृतसर-कटरा वंदे भारत का गुरदासपुर में स्टॉपेज मंजूर

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: अमृतसर-कटरा वंदे भारत का गुरदासपुर में स्टॉपेज मंजूर

जिला प्रधान बघेल सिंह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को सौंपा था मांग पत्र

गुरदासपुर केंद्र सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को गुरदासपुर में दो बार रुकने की मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से जिले के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।हाल ही में भाजपा जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया ने इस संबंध में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को मांग पत्र सौंपा था। उन्होंने बताया कि पहले यह ट्रेन जालंधर से मुकेरियां और पठानकोट के रास्ते कटरा जाती थी।
जिले के लोगों की मांग थी कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन को गुरदासपुर जिले से भी गुजारा जाए। इस मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। मांग पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग से मंजूरी ली गई है कि यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन—वीरवार और शनिवार—गुरदासपुर से होकर चलेगी और बटाला तथा गुरदासपुर में रुकेगी।
इस फैसले से इलाके के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular