दौलतपुर चौक,संजीव डोगरा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का दो वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कौंडल ने की।
बैठक में पुरानी स्कूल प्रबंधन समिति को विधिवत भंग करने के बाद नई समिति का गठन किया गया। आवश्यक कोरम पूरा होने पर उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से कृपाल सिंह को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान तथा वंदना कुमारी को उपप्रधान चुना। इसके साथ ही 15 सदस्यीय स्कूल प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया।
पदेन सदस्यों के रूप में ग्राम पंचायत प्रधान बेवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रधान बंता राम तथा आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रविन्द्र कुमार, राजकुमार, पंकज कुमार एवं रजनीश शास्त्री ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया।
अंत में प्रधानाचार्य दिनेश कौंडल ने नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान एवं सभी सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय हित में मिलकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों का सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

