Sunday, September 20, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshकानपुर में तीन बच्चों की मां युवती संग भागी, इंस्टाग्राम पर हुई...

कानपुर में तीन बच्चों की मां युवती संग भागी, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; कहा- हम दोनों प्यार करते हैं

दैनिक जागो वर्ल्ड ! कानपुर

कानपुर के महाराजपुर में तीन बच्चों की मां दिल्ली की एक युवती के साथ समलैंगिक संबंध में पाई गई, जो मायके से गायब हो गई थी।महाराजपुर में तीन बच्चों की मां के दिल्ली की रहने वाली एक युवती से समलैंगिक संबंधों का मामला सामने आया है। महिला 10 दिन पहले मायके से गायब हो गई थी।स्वजन ने महाराजपुर थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। 32 साल की महिला लगभग 30 वर्षीय युवती के साथ पनकी में किराए का कमरा लेकर रह रही थी।पुलिस ने महिला व युवती को हिरासत में ले लिया है। पनकी से महाराजपुर थाने लाकर दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के साथ सरसौल निवासी एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है। महिला घर जाने को तैयार नहीं है। महिला युवती के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी है।

महाराजपुर के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला के दो बेटे व एक बेटी है। महिला बीती छह सितंबर को महाराजपुर क्षेत्र में ही अपने मायके से अचानक गायब हो गई थी। स्वजन ने महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच कर रही थी, तभी सुराग लगा कि महिला पनकी में किराए का कमरा लेकर रह रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular