दैनिक जागो वर्ल्ड !किशनगंज

किशनगंज में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित कर गला दबाकर फिनाइल पिलाने का आरोप है। पीड़िता के पिता ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, पुलिस जांच में जुटी है। एक विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने और कथित रूप से गला दबाकर फिनाइल पिलाकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है।पीड़िता के पिता ने रविवार को महिला थाना में आवेदन देकर महिला के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता मुस्कान बेगम की शादी 10 फरवरी 2024 को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के बगलबाड़ी धनतोला निवासी राहत मदनी के साथ हुई थी।शादी के करीब नौ माह बाद महिला गर्भवती हुई तो उसे मायके भेज दिया गया। पीड़िता ने मायके पहुंचकर कथित रूप से पति द्वारा मारपीट करने और मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने की बात बताई।आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों से शिकायत करने पर भी रुपए की मांग जारी रही। पंचायती के बाद नवंबर 2025 में पति उसे मुंबई ले गया, लेकिन वहां भी कथित मारपीट के बाद उसे वापस मायके लाया गया। बाद में आश्वासन देकर अप्रैल में दोबारा ससुराल भेजे जाने की बात आवेदन में कही गई है।
