दैनिक जागो वर्ल्ड !हरियाणा

हरियाणा सरकार ने एक महीने से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच 30 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

हरियाणा में एक महीने से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के अलग-अलग शहरी निकायों में कार्यरत पे रोल और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगे 30 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।
