Monday, September 7, 2026
HomeNation WiseHaryanaमेरठ रोड पर चलती स्कार्पियो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक,...

मेरठ रोड पर चलती स्कार्पियो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक, जलकर राख हुई गाड़ी

दैनिक जागो वर्ल्ड !मेरठ

करनाल के मेरठ रोड पर शेखुपुरा गांव के पास एक चलती स्कार्पियो में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि चालक समय रहते गाड़ी से उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई।मेरठ रोड पर शेखुपुरा गांव के समीप चलती हुई स्कार्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि गाड़ी चालक समय रहते गाड़ी को साइड में लगाकर उतर गया।उसने तुरंत पुलिस को व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गाड़ी पुरी तरह जल चुकी थी। कार मालिक अजय कुमार ने बताया कि वह शामली के समीप पिंडौरा से करनाल की तरफ आ रहा था।

कचरा प्लांट शेखुपुरा के समीप जब वह पहुंचा तो अचानक गाड़ी के कंडक्टर साइड से धुआं निकलने लगा। उसने तुरंत गाड़ी को साइड में लगा दिया और कंडक्टर साइड जाकर देखा तो वहां आग लगी हुई थीउन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग डैशबोर्ड के अंदर तक पहुंच चुकी थी। आग नहीं रुकी और तेजी से पूरी गाड़ी में फैल गई।जांच के लिए पहुंचे एएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। गाड़ी में अजय कुमार अकेले थे और वे सुरक्षित

RELATED ARTICLES

Most Popular