दैनिक जागो वर्ल्ड !कोडरमा

कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के डुमरी में चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घरवालों को कमरों में बंद कर करीब 4 लाख के जेवरात और 10 हजार नकद लेकर फरार हो गए।

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के डुमरी में सोमवार की रात चोरों ने दुस्साहसिक चोरी की घटना को अंजाम दिया। तीन-चार की संख्या में पहुंचे चोरों ने पहले पीछे लगे ग्रील का ताला तोड़ा और घर में प्रवेश किया।
