दैनिक जागो वर्ल्ड !

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) ने सभी कॉलेजों में प्लेसमेंट और प्रशिक्षण इकाई स्थापित करना अनिवार्य कर दिया है ताकि छात्रों को रोजगार के लिए तैयार किया जा सके। यह पहल छात्रों को साक्षात्कार की तैयारी, नई स्किल सिखाने और कंपनियों से जोड़ने में मदद करेगी, जिससे हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) के सभी कॉलेजों में प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण इकाई स्थापित करना अनिवार्य होगा। इस इकाई के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां गठित प्लेसमेंट एवं प्रशिक्षण इकाई के समन्वयक की पूरी जानकारी ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को गूगल लिंक भी जारी किया गया है।
